महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई नीरव मोदी की मुश्किलें, ढहाया जाएगा अवैध बंगला
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
पीएनबी बैंक को चूना लगाने वाले घोटालेबाज नीरव मोदी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं.महाराष्ट्र सरकार ने हाईकोर्ट को महाराष्ट्र के राजगढ़ जिले में स्थित नीरव मोदी के अवैध बंगले को गिराने की जानकारी दी. वहीं गुरुवार को बेंच ने उस इलाके में राज्य और तटवर्ती क्षेत्र के नियमों को उल्लंघन करके बनाई गईं 58 बिल्डिंग्स को ढहाने का नोटिस भेजा है. वहीं अवैध संपत्तियों में नीरव मोदी की अलीबाग बीच के पास बनी बिल्डिंग को ढहाया जा रहा है.
