भारत में 1700 लोगों को नौकरी से निकालेगी निसान मोटर
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रही जापान की कार निर्माता कंपनी निसान मोटर भारत में करीब 1700 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। इनमें से ज्यादातर विनिर्माण कार्यों में कार्यरत हैं। कार निर्माता कंपनी का लाभ पिछले एक दशक में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी ने 2018-2019 में वैश्विक स्तर पर 8 स्थानों पर 6,400 से अधिक नौकरियों में कटौती का लक्ष्य रखा था।
