नोकिया फिर उतरा आईपीएल के बाजार मे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
दुनिया की मोबाइल फोन से पहचान कराने वाली नोकिया कंपनी 4 साल बाद एक बार फिर आईपीएल के बाजार में उतर चुकी है. यह एक बार फिर शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को स्पॉन्सर करेगी. जिसकी जानकारी कंपनी के भारत प्रमुख अजय मेहता ने दी. उन्होंने बताया कि नाइट राइडर्स आईपीएल की नंबर वन टीम है और हम एक बार फिर इसके साथ जुड़ कर बहुत उत्साहित हैं. इन दोनों के बीच दो साल के लिए ये अनुबंध हुआ है. कंपनी ने 2018 के लिए टीम की नई जर्सी भी जारी कर दी है .