अब दुनियाभर में 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी Google की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: One India
Google की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट दुनियाभर में छंटनी करने वाली है। कंपनी 12,000 कर्मचारियों को निकालने वाली है। यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का 6% है। Google के दुनियाभर में फिलहाल 1.87 लाख कर्मचारी हैं। सुंदर पिचई ने कहा, "हमने अपने वर्ल्डवाइड वर्कफोर्स में से लगभग 12,000 रोल्स को कम करने का फैसला किया है। हमने पहले ही अमेरिका में छंटनी से प्रभावित एम्प्लॉइज को एक ईमेल भेज दिया है।"