अब आरबीआई करेगा लक्ष्मी विलास बैंक का संचालन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आरबीआई द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति अब आर्थिक संकट में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक का संचालन करेगी। एमडी, सीईओ समेत बैंक के सभी निदेशकों के अधिकार तत्काल प्रभाव से खत्म हुए। 27 सितंबर को मीता माखन की अगुवाई में बनी समिति में शक्ति सिन्हा और सतीश कुमार कालरा भी शामिल हैं। बता दें इससे पहले नकदी संकट बढ़ने पर यस बैंक में आरबीआई के निर्देश पर एसबीआई के पूर्व अधिकारी को संचालन का जिम्मा मिला।
