NRAI ने Zomato को डिलीवरी में गोल्ड प्लान एक्सटेंड करने के लिए लगाई फटकार
Prajjval Tripathi
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (NRAI) ने फ़ूड डिलीवरी ऐप Zomato को डिलीवरी ऑप्शन में गोल्ड प्लान एक्सटेंड करने के लिए फटकार लगाई है। Zomato ने यह सुविधा फिलहाल 16 शहरों में शुरू की है।NRAI ने कहा कि Zomato का यह निर्णय अपने डूबते गोल्ड प्लान को बचाने की एक बेकरार कोशिश है। NRAI ने कहा कि गोल्ड प्लान का उद्देश्य 'डाइन-इन' कल्चर को बढ़ावा देना था लेकिन Zomato के इस निर्णय से सिर्फ रेस्टोरेंट ओनर्स का नुकसान होगा।
