x

भारत में अरबपतियों की संख्या 2027 तक बढ़कर 195 होगी: रिपोर्ट

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Indian Express

नाइट फ्रैंक ने एक रिपोर्ट में कहा कि भारत में अरबपतियों की संख्या 2027 तक बढ़कर 195 तक पहुंच सकती है। 2022 में देश में 161 अरबपति थे, जबकि 2021 में इनकी संख्या 145 थी। देश में 10 लाख डॉलर से अधिक संपत्ति वाले अमीरों की संख्या बढ़कर पिछले साल 7,97,714 पहुंच गई। 2021 में इनकी संख्या 7,63,674 थी। अगले पांच साल में यह संख्या बढ़कर 16,57,272 पहुंच सकती है।