Nykaa की संस्थापक फाल्गुनी बनी देश की सबसे अमीर सेल्फमेड महिला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the quint
Nykaa की शेयर बाजार में लिस्टिंग के साथ इसकी संस्थापक फाल्गुनी नायर देश और दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हुईं। फाल्गुनी की संपत्ति 6.5 अरब डॉलर पर पहुंची और वे देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बन गई हैं। कंपनी के शेयरों ने बीएसई पर 77.86 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 2,001 रुपये पर शुरुआत की। इसके बाद यह 89.24 प्रतिशत बढ़कर 2,129 रुपये हुआ।
