ओबेरॉय समूह के चेयरमैन पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय का 94 वर्ष की आयु में निधन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
ओबेरॉय समूह के चेयरमैन पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय का आज (14 नवंबर) सुबह 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ओबेरॉय समूह के प्रमुख को उस व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने भारत में होटल व्यवसाय का चेहरा बदल दिया। उनका जन्म 3 फरवरी, 1929 को दिल्ली में हुआ था। होटल व्यवसाय के क्षेत्र ने उनके योगदान को लेकर जनवरी, 2008 में उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।