तेल कंपनियों ने सुधारी गलती पेट्रोल और डीजल में की थी केवल एक पैसे की कमी
Shortpedia
Content Team
पिछले 16 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी थी .वही बुधवार की सुबह देशवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई थी क्योंकि तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 60 और 56 पैसे की कमी कर दी थी. लेकिन अब अचानक तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने अपनी वेबसाइट पर अपनी गलती सुधारते हुए लिखा है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में केवल एक पैसे की कमी की गई है. यह जानकारी बाहर आने के बाद आम आदमी एक बार फिर सोचने के लिए मजबूर हो गया है