आईफोन से नववर्ष संदेश देने पर हुवावे ने दो कर्मचारियों पर की कार्यवाही
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Logo Vectors Free Download
नए साल पर सभी लोग एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई देते है. लेकिन चीन के दो लोगों को नववर्ष की बधाई देना इतना महंगा पड़ गया कि उन पर कंपनी ने जुर्माने के साथ उन्हें नौकरी में डिमोशन भी दे दिया. यह दोनों कर्मचारी हुवावे (Huawei)कंपनी में काम करते थे. इन्होंने आईफोन के जरिए अपने ऑफिशियल अकाउंट से नववर्ष की शुभकामनाएं दी. इसके बाद कंपनी ने इन पर 5000 युआन जुर्माना लगाया साथ ही इन्हें एक लेवल कम डिमोशन भी दे दिया