हरे निशान पर शेयर बाजार की ओपनिंग, सेंसेक्स में 167 अंक की तेजी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Money Control
आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स 166.33 अंक चढ़कर 58,030 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी भी 46.50 अंक 17,333 के स्तर पर खुला। इस दौरान करीब 1,633 शेयरों में तेजी आई, 602 शेयरों में गिरावट आई और 124 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 17 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में शेयर बाजार में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली थी।
