x

हरे निशान पर शेयर बाजार की ओपनिंग, दिखी 1,245 शेयरों में तेजी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

आज सेंसेक्स 68.14 अंक ऊपर 54,437.91 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 13.80 अंक ऊपर 16,272.60 के स्तर पर खुला। इस दौरान 1,245 शेयरों में तेजी, 784 शेयरों में गिरावट और 85 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट आदि के शेयर हरे निशान पर खुले। एसबीआई, एचसीएल टेक, एम एंड एम, एचडीएफसी, आदि के शेयर लाल निशान पर खुले।