तत्काल पैन कार्ड उपलब्ध कराने के आदेश, आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरूरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आदेश दिया कि जिनके पास आधार नंबर है और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है उन्हें तुरंत पैन कार्ड उपलब्ध कराया जाए। सीतारमण ने आम बजट 2020 में तत्काल पैन आवंटन की सुविधा शीघ्र शुरू करने की घोषणा की थी। तत्काल पैन प्राप्त करने के लिए एप्लीकेंट को आयकर विभाग की फाइलिंग वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर दर्ज करना होता है। उसके बाद आए ओटीपी पर प्रक्रिया को आगे बढ़ाना होता है।
