स्विगी और जोमैटो से खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, बढ़ा डिलीवरी चार्ज
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में जोमैटो और स्विगी ने डिलीवरी फीस बढ़ा दी है और ऑर्डर कैंसल करने से जुड़े नियम भी सख्त कर दिए हैं। वहीं रॉयल्टी प्रोग्राम में भी बढ़ोतरी की है। जिसका असर ये हुआ कि अब ऑनलाइन खाना मंगवाना महंगा पड़ रहा है। अब लोग सीधा रेस्टोरेंट से ही फूड ऑर्डर कर रहें हैं। इन कम्पनियों से जुड़े रेस्टोरेंट की बिक्री में 5 से 6% की गिरावट आई।
