2022-23 में यूपीआई से 195 करोड़ से अधिक का लेनदेन, 95,000 लोगों से हुआ फ्रॉड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: inc42
वित्त मंत्रालय ने संसद में बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में यूपीआई के जरिए 125 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ। इस दौरान 95 हजार से ज्यादा लोग धोखाधड़ी के शिकार भी हुए। धोखाधड़ी के शिकार होने वालों की संख्या पिछले 3 साल से बढ़ रही है। आंकड़ें के मुताबिक, 2020-21 में 77 हजार और 2021-22 में 84 हजार लोग यूपीआई से लेनदेन के दौरान धोखाधड़ी के शिकार हुए।