OYO का अमेरिका में विस्तार: 21 राज्यों में 100 से ज्यादा होटलों के साथ करार
Prajjval Tripathi
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय कंपनी OYO ने अब अपने बिज़नेस का विस्तार करते हुए अमेरिका के 21 राज्यों में 100 से ज्यादा होटलों के साथ करार किया है। इस विस्तार के लिए कंपनी ने शुरूआती दौर में 300 मिलियन डॉलर का निवेश करने का निर्णय लिया है। कंपनी के संस्थापक व सी ई ओ रितेश अग्रवाल ने कहा कि वो अमेरिका में अपनी कंपनी के विस्तार से काफी उत्साहित हैं और उन्हें बाज़ार से भी अच्छी प्रतिकिया देखने को मिल रही है। OYO ने अपना पहला फ्लैगशिप होटल अमेरिका के लास वेगस में शुरू किया है।
