बैंक घोटालों पर आरबीआई गवर्नर को भेजा संसदीय समिति ने बुलावा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: StarsUnfolded
पिछले कुछ दिनों में सरकारी और निजी बैंकों में हुए बड़े घोटाले के लिए आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल को संसदीय समिति ने पेश होने का आदेश दिया है. उर्जित पटेल समिति के सामने 17 मई को पेश होंगे. हाल ही में आरबीआई गवर्नर ने कहा था कि बैंकों में हो रहे घोटालों से निबटने के लिए उनके पास पर्याप्त शक्तियां नहीं है. जिन को देखते हुए संसदीय समिति ने उनसे जवाब तलब करने के लिए उन्हें बुलाया है. और उनसे पूछेंगे कि उन्हें किस प्रकार की शक्तियां चाहिए.