पेपाल और फियो ने किया अनुबंध
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/paypal
ऑनलाइन पैसों एक से दूसरे देश में पहुंचाने वाली पेपाल कंपनी ने फियो कंपनी के साथ अनुबंध किया है. इस अनुबंध का प्रमुख उद्देश्य लघु उपक्रमों को शिक्षित कर उनका वैश्विक बाजार में निर्यात बढ़ाना है. साथ ही यह भी बताया जाएगा कि कैसे वह पेपाल के जरिए सुरक्षित भुगतान कर सकते हैं. फियो के महानिदेशक अजय सहाय ने बताया की इस अनुबंध के जरिये हम छोटे व्यापारियों तक पहुंच सकते है. और उन्हें बाज़ार के अनुकूल उत्पाद बनाने की जानकारी दे सकते है