कोरोनावायरस की वजह से बाजार में हैंड सैनिटाइजर की बढ़ी डिमांड
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: social media
पूरी दुनिया में तहलका मचा रहा कोरोना वायरस की वजह से बाजार में N 95 मास्क और हैंड सैनिटाइजर की मांग बढ़ गई है। वहीं मंगलवार को ब्रिटेन की रिटेल रिसर्च कंपनी कैनटर की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल हैंड सैनिटाइजर की बिक्री 255% बढ़ी है। साथ ही लिक्विड सोप की बिक्री 7% और घरेलू सफाई उत्पादों की बिक्री में 10% का इजाफा हुआ है।
