x

शेयर बाजार में गिरावट के बीच चीन के केंद्रीय बैंक ने HDFC में 1.75 करोड़ के शेयर खरीदे

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: Shortpedia

जहां कोरोना की वजह से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। वहीं इस बीच चीन के पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने प्रमुख भारतीय हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी में 1.1% हिस्सेदारी खरीद ली है। 1.1% हिस्सेदारी का मतलब है कि चीन के केंद्रीय बैंक के पास HDFC के 1.75 करोड़ शेयर हैं, जिन्हें मार्च तिमाही में खरीदा गया है। बीते शुक्रवार को बीएसई पर HDFC के शेयर 1701.95 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ था।