लगातार 7वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल; लोगों की जेब पर पड़ी मार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पेट्रोल और डीजल लगातार 7वें दिन महंगा हुआ। आज महानगरों में पेट्रोल की कीमतों में 59 पैसे से लेकर 61 पैसे तक और डीजल की कीमतों में 50 पैसे से लेकर 60 पैसे तक की बढ़ोतरी देखी गई। स्थानीय बिक्री कर के आधार पर प्रत्येक राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 75.16 रुपये जबकि डीजल की कीमत 73.39 रुपये हुई।
