50 दिनों बाद दिल्ली-चेन्नई में बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
50 दिनों के बाद आज दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ीं। दिल्ली में पेट्रोल में 1.67 रुपये और डीजल में 7.10 रुपये की बढ़ोतरी हुई। जबकि चेन्नई में पेट्रोल में 3.26 रुपये और डीजल में 2.51 रुपये की बढ़ोतरी हुई। दूसरी ओर आज शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 467.55 अंक बढ़कर 32,182.90 पर खुला। जबकि निफ्टी 111.90 अंक बढ़कर 9,405.40 पर ट्रेंड करता दिखा।
