बढ़े गैस सिलिंडर के दाम, इतना हुआ 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर का दाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नए महीने की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई। देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 43.5 रुपये का इजाफा कर दिया है। वहीं 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज एक अक्तूबर से दिल्ली में 19 किलो वाले कामर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत 1693 रुपये से बढ़कर 1736.50 रुपये हो गई है।
