पिज्जा हट के सह-संस्थापक फ्रैंक कार्नी का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के विचिटा शहर में ‘पिज्जा हट’ की शुरुआत करने वाले फ्रैंक कार्नी का निमोनिया से निधन हुआ। वह 82 वर्ष के थे। कार्नी ने भाई के साथ मिलकर ‘पिज्जा हट’ की शुरुआत की थी। ‘विचिटा ईगल’ खबर के अनुसार हाल में कार्नी कोविड-19 से स्वस्थ हुए थे लेकिन लंबे समय से वह अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे। तड़के करीब साढ़े चार बजे यहां आवास पर उन्होंने आखिरी सांस ली।
