पीएम मोदी पहुंचे देहरादून, इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे उदघाट्न
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/ANI
पीएम नरेंद्र मोदी आज देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर है. पीएम मोदी इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंच चुके है. यहां वह इस समिट का उद्वघाटन भी करेंगे. पीएम मोदी के साथ उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत भी मौजूद है. पीएम के अलावा इस समिट का समापन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी सुबह विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. इस समिट में नितिन गडकरी, हरसिमरत कौर बादल और रविशंकर प्रसाद भी शामिल होंगे