भारत में सबसे ओपन और बिजनेस फ्रेंडली एनवायरमेंट; ब्रिक्स बिजनेस फोरम में मोदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
ब्राजील की राजधानी ब्रासिलिया में ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी बोले- वैश्विक मंदी के बावजूद ब्रिक्स देशों ने आर्थिक विकास को गति दी है। करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला। पीएम मोदी बोले- भारत में सबसे ओपन और बिजनेस फ्रेंडली एनवायरमेंट है। इससे पहले पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात की।
