नीरव मोदी के बाद PNB को इस कंपनी ने लगाया चूना, 3,800 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
नीरव मोदी की धोखाधड़ी के बाद शनिवार को PNB ने एक और धोखाधड़ी के बारे में खुलासा किया है. दरअसल PNB ने RBI को सूचना दी कि भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड ने कर्जदाता बैंकों के समूह से फंड जुटाने के लिए डॉक्यूमेंट्स और अकाउंट्स में हेराफेरी की. वहीं CBI द्वारा FIR दर्ज करने के आधार पर बैंक ने कंपनी के ऊपर 3805.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.
