भगोड़े नीरव मोदी की जब्त की गई संपत्ति बेचकर नुकसान की भरपाई करेगा पीएनबी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब नेशनल बैंक ने बुधवार को मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष आवेदन दायर कर भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 71 करोड़ रुपये की संपत्ति की बहाली की मांग की। नीरव मोदी पर बैंक से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पीएनबी ने अदालत से बकाया राशि का एक हिस्सा वसूलने के लिए जांच एजेंसियों द्वारा जब्त की गई संपत्तियों को बहाल करने का आग्रह किया।
