पीएम के पक्का घर देने के सपने में टूटा लोगों का कच्चा घर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: www.newsx.com
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने के सपने में कुछ लोग अपना कच्चा घर भी खो बैठै हैं. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की धारकोट ग्राम पंचायत में रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग जगन्नाथ पीठाकु को डेढ़ साल पहले अफसरों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चयन किया था. फसरों की उम्मीद पर उन्होंने अपना कच्चा घर तोड़ दिया. लेकिन अब तक पीएम आवास की पहली किश्त भी नहीं मिली है और अब ये लोग बारिश में जैसे-तैसे अपना गुजारा करने को मजबूर हो गए हैं.