आम आदमी पर महंगाई की मार, फिर बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
आम आदमी इन दिनों देश में एक ऐसा फल हो गया है जिसका हर कोई जूस निकालकर पीना चाहता है. पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल के दामों से थोड़ी राहत मिलनी शुरू हुई थी कि इस महीने में दूसरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा हुआ. आज 2 रुपये प्रति सिलेंडर दाम बढ़ा दिए गए हैं. अब सिलेंडर 507 रुपये का मिलेगा. जून से लेकर अभी तक लगभग 16.20 रुपये तक दाम बढ़ गए हैं. जिसका असर सीधे सीधे आम आदमी की जेब पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है.