यूज़र्स का डेटा सुरक्षित रखने में फेसबुक के सामने आ रही दिक्कत
Shortpedia
Content Team
डेटा लीक की खबरें सामने आने के बाद से फेसबुक पूरी दुनिया में कड़ी आलोचना झेल रही है. जहां अमेरिकी संसद में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को जवाब तलब किया गया. वहीं भारत की ओर से फेसबुक को तरह तरह की नसीहतें दी गयी. जिसके बाद फेसबुक को पहली तिमाही में आर्थिक रूप से काफी नुकसान भी हुआ. वही अब फेसबुक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि वह यूज़र्स का डेटा अकेले नही सुरक्षित रख सकता. उसने पूरे औद्योगिक जगत से मदद की गुहार लगाई है.