D-Mart संस्थापक राधाकृष्ण दमानी बनें भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स, नेटवर्थ 17.5 अरब डॉलर
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: Shortpedia
D-Mart रिटेल चेन चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्केट के संस्थापक और दिग्गज निवेशक राधाकृष्ण दमानी भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। एवेन्यू सुपरमार्केट के शेयर पिछले हफ्ते 5 फीसदी चढ़ने के बाद 17.5 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दसानी ने शिव नाडर, गौतम अडानी जैसे दिग्गजों को पछाड़ा। देश के सबसे अमीर शख्स रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी हैं, जिनका नेटवर्थ 57.4 अरब डॉलर है।
