50 साल बाद बजाज ऑटो के निदेशक पद से हटेंगे राहुल बजाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
75 वर्षीय राहुल बजाज 50 साल बाद बजाज ऑटो के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद छोड़ेंगे। उनका कार्यकाल 31 मार्च 2020 को खत्म हो रहा है। इसके बाद राहुल नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की भूमिका में आ जाएंगे यानी ग्रुप के फैसलों में उनका सीधा दखल नहीं होगा। बोर्ड ने उन्हें अप्रैल 2015 में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया था। उनका कार्यकाल 5 साल का था। बजाज ऑटो ने आज ये जानकारी दी।
