आज सुबह 10 बजे मौजूदा अर्थव्यवस्था पर उद्योगपति राजीव बजाज से बात करेंगे राहुल गांधी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि वो आज सुबह 10 बजे उद्योगपति राजीव बजाज से बात करेंगे। राजीव बजाज, बजाज ऑटो कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। राहुल गांधी ने जानकारी दी कि सुबह 10 बजे ये बातचीत उनके सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होगी। बातचीत कोरोना महामारी के कारण प्रभावित अर्थव्यवस्था पर होगी। राहुल गांधी ने राजीव बजाज के साथ की गई बातचीत के कुछ अंश भी जारी किए।
