अगले साल 500 वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू कर सकता है रेलवे, ट्रेनों में होंगे विशेष इंतजाम
Shortpedia
Content Team![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2023/11/09/1699540477.jpeg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: shortpedia
भारतीय रेलवे अगले साल 500 वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की योजना बना रहा है। नए कोचों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के महाप्रबंधक बीजी माल्या ने बताया कि ICF अगले साल 500-550 वंदे भारत ट्रेनों का लक्ष्य बना रहा है, जो इस साल के लिए 75 है। इसके अलावा 1,700 लिंके हॉफमैन बुश कोच और 700 वंदे भारत कोच बनाने का लक्ष्य है।