जन्मदिन विशेष: टाटा ग्रुप को बुलंदियों पर पहुंचाने का श्रेय जाता है पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
आज टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का 81वा जन्मदिन है. उन्होंने टाटा ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के बाद साल 2013 में रिटायमेंट ले लिया. उन्होंने अपने 21 साल के राज में कंपनी की वैल्यू 50 गुना बढ़ा दी.आज टाटा ग्रुप के अंडर 93 कंपनी आती है. टाटा की चाय से लेकर होटल तक, सुई से लेकर स्टील तक, नैनों कार से लेकर हवाईजहाज तक सब कुछ बिकता है. रतन टाटा की बदौलत टेटले, जैगुआर और लैंड रोवर जैसे कई बड़े इंटरनेशनल ब्रांड आज टाटा ग्रुप के अंडर में हैं.
