रतन टाटा ने कुछ इस अंदाज में किया एयर इंडिया के यात्रियों का स्वागत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एयर इंडिया अब टाटा ग्रुप हो चुकी है। टाटा ग्रुप द्वारा एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद अब टाटा ग्रुप के मुखिया और उद्योगपति रतन टाटा ने एयर इंडिया की उड़ानों में यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया है। एयर इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल रतन टाटा का एक वेलकम मैसेज भी जारी किया है। दरअसल, यह वेलकम मैसेज एक ऑडियो क्लिप है जिसमें रतन टाटा की आवाज है।
