पीएमसी बैंक को आरबीआई ने दिया झटका, 3 महीने और बढ़ा प्रतिबंध
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आर्थिक संकट से जूझ रहे पीएमसी बैंक के खाताधारकों को आरबीआई ने झटका दिया है। दरअसल पीएमसी पर लगे प्रतिबंध को आरबीआई ने 3 महीने बढ़ाकर 22 जून तक कर दिया है। वहीं केंद्रीय बैंक ने कहा- आरबीआई सिक्योरिटीज की बिक्री और लोन रिकवरी की प्रक्रिया को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि RBI के पास सहकारी बैंक के पुनर्निर्माण की योजना तैयार करने की कोई शक्तियाँ नहीं हैं।
