आरबीआई गवर्नर ने आर्थिक वृद्धि में गिरावट पर जताई चिंता
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फिक्की के सालाना बैंकिंग सम्मेलन में आरबीआई गवर्नर ने आर्थिक वृद्धि में गिरावट पर चिंता जताते हुए कहा है कि आर्थिक वृद्धि इस समय की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। देश के नीति नियंता भी इस समस्या से परेशान है। गवर्नर ने बताया कि इन दिक्कतों को भुगतान, कर्ज और बाहरी बाजारों से दूर किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने एनपीए की समस्या से जूझ रहे सार्वजनिक बैंकों के संचालन में सुधार की भी बात कही।
