विनिमय दरों पर आरबीआई गवर्नर ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया जवाब
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि विनिमय दरों को व्यवस्थित रखना किसी एक देश की नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे किसी एक देश द्वारा दूसरे देश पर विनिमय दर में साठगांठ करने का आरोप लगाना आधिपत्य जमाने जैसा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि इसकी बहुपक्षीय व्यवस्था होनी चाहिये, इसके ऊपर द्विपक्षीय रूप से आधिपत्य जमाने जैसी बात नहीं होनी चाहिये।
