रियल एस्टेट सेक्टर टाइम बम पर कर रहा है सवारी, कभी भी फट सकता है: रघुराम राजन
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने इंडिया टुडे मैगजीन में लिखे अपने लेख में भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में छाई मंदी पर फिर से सरकार को चेताया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर टाइम बम पर सवारी कर रहा है, जो कभी भी फट सकता है. आगे कहा कि इन सेक्टर को सबसे ज्यादा कर्ज NBFC से मिला है इसलिए इनकी माली हालत भी खराब है.
