x

दिशा-निर्देशों और नियमों का उल्लंघन करने के कारण RBI ने 7 बैंकों पर लगाया जुर्माना

Gaurav Kumar

News Editor
Image Credit: Shortpedia

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दिशा-निर्देशों और नियमों के उल्लंघन करने के मामले में 7 सरकारी बैंकों पर 11 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इन बैंकों में इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया तथा ऑरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शामिल हैं। इन बैंकों द्वारा कारण बताओ नोटिस का सन्तुष्टि जनक जवाब न देने पर RBI ने इन बैंकों पर जुर्माना लगाया है।