कोरोना वायरस से घबराए निवेशक, वैश्विक-घरेलू वित्तीय गतिविधियों पर RBI की नज़र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय बैंक आरबीआई ने हालिया एक बयान जारी करके कहा, 'कोरोना वायरस के फैलने के साथ वैश्विक स्तर पर वित्तीय बाजारों में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखा गया है। इससे धारणा प्रभावित हुई है और निवेशक सुरक्षित जगह निवेश करने को लेकर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं।' केंद्रीय बैंक ने आगे कहा, 'रिजर्व बैंक वैश्विक और घरेलू गतिविधियों पर लगातार नज़र रखे हुए है। हम उपयुक्त कदम उठाने को तैयार हैं।'
