RBI ने इस राज्य में हर तरह के लेनदेन पर लगाई रोक, गहराया आर्थिक संकट
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुरुवार को RBI ने बड़ा फैसला करते हुए मणिपुर राज्य सरकार के हर तरह के लेनदेन और भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंफाल स्थित SBI बैंक ने राज्य सरकार को एक पत्र लिखा है जिसमें कहा गया कि मणिपुर सरकार ने कोटे से अधिक ओवरड्राफ्ट कैश निकाल लिया है, इसी वजह से लेनदेन में रोक लगा दी गई है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की सभी भर्तियों पर रोक लगा दी है.
