x

एटीएम से खत्म हुए पैसे तो बैंकों को भरना होगा जुर्माना- आरबीआई

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

काफी बार आप पैसे निकालने एटीएम जाते हैं और एटीएम में पैसे न होने के कारण आपको हलकान होना पड़ता है। इस शिकायत को ध्यान में रखते हुए अब आरबीआई ने फैसला लिया है कि उन एटीएम पर मौद्रिक शुल्क लगाया जाएगा जिनमें रुपये नहीं होंगे। व्यवस्था एक अक्तूबर 2021 से लागू होगी। उद्देश्य ये है कि लोगों की सुविधा के लिए मशीनों में पर्याप्त मात्रा में राशि उपलब्ध हो।