RBI ने गोल्ड रिजर्व से सोना बेचे जाने वाली खबर का किया खंडन, मीडिया रिपोर्ट्स को बताया गलत
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय रिजर्व बैंक ने रविवार को ट्वीट कर उन खबरों को गलत बताया है जिसमे ये दावा किया गया था कि रिजर्व बैंक ने अपने गोल्ड रिजर्व से कुछ सोना बेचा है। साथ ही रिजर्व बैंक ने ऐसी सभी मीडिया खबरों को झूठा करार दिया है। RBI के अनुसार वह 2017 से लगातार सोना खरीद रहा है। तब से अब तक RBI लगभग 20 लाख औंस सोना खरीद चुका है।
