OnePlus 6 का रिकॉर्ड, सिर्फ 10 मिनट में कंपनी ने कमा लिए 100 करोड़
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Tech Advisor
शानदार फीचर्स से लैस OnePlus 6 स्मार्ट फोन पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हो चुका है. फिलहाल यह फोन Amazon वेबसाईट पर उपलब्ध है. साथ ही इसे वनप्लस की वेबसाईट, पॉप अप व क्रोमा स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है. पर इस फोन ने ओपन सेल पर आने से पहले ही अपने पिछली सीरीज के सभी बिक्री रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. कंपनी के अनुसार 21 मई को प्राइम सेल में उपलब्ध कराये जाने के 10 मिनट के भीतर ही कंपनी ने 100 करोड़ की बिक्री का रिकॉर्ड बना लिया था.