18% से घटकर 5% GST होने पर व्यापारियों को 'जॉब वर्क' में बड़ी राहत
Shortpedia
Content Team
शनिवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) परिषद की 20 वीं बैठक में कपड़ा क्षेत्र में सिलाई, बुनाई से लेकर कढ़ाई करने जैसे ‘जॉब वर्क’ पर जीएसटी दर को 18% से घटाकर 5% पर लाने का निर्णय हुआ है। 5% की यह दर परिधानों, शॉल और कालीन में किये गये ’जॉब वर्क’ पर भी लागू होगी.