जुलाई से 15% तक महंगे होंगे फ्रिज, एसी और वॉशिंग मशीन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू उपकरणों की कीमतें भी 15 जुलाई से बढ़ने वाली हैं। कंपनियों का कहना है कि देश में गर्मी शुरू होते ही फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन आदि की मांग बढ़ जाती है। लेकिन, अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन के कारण घरेलू सहित गैर-जरूरी वस्तुओं की बिक्री अभी बंद है। लॉकडाउन में ढील मिलते ही इनकी बिक्री में तेजी आएगी। आपूर्ति बाधित होने से भी कीमतें बढ़ेंगी।
